रायपुर 5 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Head Post Office launches parcel pickup and booking facility / सीहोर डाकघर पार्सल सेवा , नागरिकगणों की सुविधा को और सुलभ बनाने के लिये मध्यप्रदेश के सीहोर प्रधान डाकघर में पार्सल पिकअप और बुकिंग सेवा प्रारम्भ की गई है। जिसका सीधा लाभ सीहोर शहर के आम जनों को होगा जो भारी मात्रा में पार्सल बाहर भेजते हैं ।
इस अवसर पर सीहोर प्रधान डाकघर स्तर पर पार्सल कस्टमर / बीएनपीएल कस्टमर और प्रधान डाकघर स्टाफ की मीटिंग ली गई। पोस्टमैन स्टाफ को अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले पार्सल कस्टमर से व्यवसाय प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर नये ग्राहक नूरी क्रिएशन इंग्लिशपुरा सीहोर से 15 पार्सल एमइ द्वारा उनके संस्थान से प्राप्त किये गये .
इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर श्री एम एल मालवीय सहायक अधीक्षक डाकघर अश्वनी कुमार देशराज तथा पोस्टमास्टर सीहोर आनंद अग्रवाल उपस्थित रहे।
