Army
Army
Share This Article

रायपुर 14 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Process for recruitment to various posts in the Army has started: For more information, contact the Army Recruitment Office, Raipur./ सेना भर्ती प्रक्रिया 2026 , सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।

भर्ती के तहत अग्निवीर पुरुष।जनरल , तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर , ट्रेड्समैन दसवीं पास, ट्रेडमैन 8वीं पास, अग्निवीर महिला( सेना पुलिस ) तथा स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 1 जून से 10 जून तक आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले पात्रता संबंधी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। किसी भी प्रकार की जानकारी या इस स्पष्टीकरण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

सेना भर्ती पूरी तरह पारदर्शी है और चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।