Seva Sankalp AbhiyanSeva Sankalp Abhiyan
Share This Article

रायपुर, 08 अक्टूबर 2026। Seva Sankalp Abhiyan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनसेवा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय तपकरा में 7 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बी.सी. किण्डो की अध्यक्षता एवं प्राध्यापकों के सहयोग से रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में युवाओं ने रक्तदान के प्रति विशेष उत्साह दिखाया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने स्वेच्छा से रक्तदान करने की इच्छा जताई। इच्छुक विद्यार्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और स्वास्थ्य जांच में योग्य पाए गए विद्यार्थियों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया।

रक्तदान कर युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश, शासकीय महाविद्यालय तपकरा में रक्तदान शिविर आयोजित’

विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापकों और स्वयंसेवकों ने भी किया रक्तदान

शिविर की विशेष बात यह रही कि विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापकों और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने भी रक्तदान में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद स्वेच्छा से रक्तदान कर युवाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। समय पर रक्त की उपलब्धता दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नियमित अंतराल पर पात्र एवं स्वस्थ व्यक्तियों द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है।

रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।

    शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी जशपुर के श्री शैलेन्द्र सिन्हा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा के डॉ. दामेश्वर पैंकरा, फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. के.के. डाहिर, मेरा युवा भारत जशपुर के स्वयंसेवक श्री धन सिंह साय एवं श्री दीपक कुमार निषाद सहित स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान से युवाओं में बढ़ रही सामाजिक सहभागिता

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह रक्तदान शिविर युवाओं में सेवा भावना, मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण पहल रही। विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर यह संदेश दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर योगदान दे सकता है। शासकीय महाविद्यालय तपकरा में आयोजित इस शिविर ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन श्सेवा मेरा योगदानश् की भावना को साकार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।


Share This Article