रायपुर , 10 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Seva-Setu Kendra: Government services made easy; Manish Nirmalkar’s caste and residence certificates generated. नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में शुरू की गई सेवा-सेतु केंद्रों से आमजनों को आसानी से डिजीटल सुविधाएं प्राप्त हो रही है।
अब सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। एक ही स्थान पर सैकड़ों शासकीय सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय, श्रम और खर्च तीनों की बचत हो रही है।
मुंगेली जिले के ग्राम लालपुरथाना निवासी श्री मनीष निर्मलकर का जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से सरल और त्वरित प्रक्रिया में तैयार किया गया।
प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर उन्होंने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विभिन्न कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब डिजिटल व्यवस्था के कारण पूरा कार्य बेहद सहज और सुविधाजनक हो गया है।
पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण समय पर सेवाएं मिल रही हैं और अनावश्यक परेशानियों से भी राहत मिली है।
राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें सेवा-सेतु केंद्र के रूप में विकसित किया है।
441 डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान
पहले जहां इन केंद्रों के माध्यम से 73 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब 441 डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं।
इससे नागरिकों को प्रमाण पत्र, पंजीयन, विभिन्न योजनाओं से जुड़ी सेवाएं तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो रहे हैं।
