State-Level School Games CompetitionState-Level School Games Competition
Share This Article

रायपुर, 04 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia /बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हाई स्कूल मैदान में शनिवार को चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा द्वारा ध्वजारोहण करने और रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन की घोषणा के साथ ही खेल महाकुंभ का आगाज हो गया।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत में रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग से आए 480 खिलाड़ियों की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्चपास्ट से मुख्य अतिथि को सलामी दी, जिसके बाद स्कूली छात्राओं की रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया।

स्कूली बच्चे दिखाएँगे कुराश, रग्बी और नेटबॉल खेलों में अपना दमखम

     ​3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित इस चार दिवसीय आयोजन में प्रदेश भर से आए खिलाड़ी कुराश, रग्बी और नेटबॉल खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। 

कुराश प्रतियोगिता नगर भवन में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका समूहों के लिए आयोजित होगी, जबकि 14 वर्ष आयु वर्ग का रग्बी मुकाबला सेजेस हिंदी माध्यम स्कूल में और 19 वर्ष आयु वर्ग की नेटबॉल स्पर्धा जिला स्टेडियम के लॉन टेनिस मैदान में संपन्न कराई जाएगी।


Share This Article