Shravani Mela
Shravani Mela
Share This Article

रायपुर, 21 जुलाई 2026 / ETrendingIndia / Shravani Mela: Shravani Mela Special train between Itwari and Madhupur (via Itwari) for Baba Dham… Operating for 05-05 trips… Will also stop at Durg, Raipur, and Bhatapara stations. / रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य 05-05 फेरों के लिये श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 08895 इतवारी–मधुपुर 01 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर– इतवारी 02 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलेगी ।

इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर स्टेशनों में दिया गया है |

गाड़ियों की समय सारिणी

👉 गाड़ी संख्या 08895 इतवारी से 04:30 बजे प्रस्थान कर गोंदिया आगमन 06:28 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 07:30 बजे, राजनांदगांव आगमन 07:58 बजे, दुर्ग आगमन 08:35 बजे, रायपुर आगमन 09:30 बजे, भाटापारा आगमन 10:35 बजे, बिलासपुर आगमन 11:40 बजे , चांपा आगमन 12:41 बजे, रायगढ़ आगमन 13:51 बजे, बेलपहाड़ आगमन 14:29 बजे, ब्रजराजनगर आगमन 14:40 बजे अपने निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर– इतवारी स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 09:00 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए ब्रजराजनगर आगमन 23:50 बजे, बेलपहाड़ आगमन 00:01बजे, रायगढ़ आगमन 00:55 बजे, चांपा आगमन 02:15 बजे, बिलासपुर आगमन 03:20 बजे, भाटापारा आगमन 04:18 बजे, रायपुर आगमन 05:20 बजे, दुर्ग आगमन 06:20 बजे, राजनांदगांव आगमन 06:48 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 07:15 बजे, गोंदिया आगमन 08:25 बजे, होते हुए दूसरे दिन 11:50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |