Shri Mahakal Mahalok
Shri Mahakal Mahalok
Share This Article

रायपुर 20 जून 2026/ ETrendingIndia / “Ujjain: Chief Minister and Central Minister toured Shri Mahakal Mahalok and watched the light and sound show” मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री महाकाल महालोक का भ्रमण किया।

संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने महाकाल लोक में स्थापित भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर संहार सहित अन्य प्रतिमाओं की जानकारी दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने रुद्र सागर में आयोजित लाइट एंड साउंड शो देखा।

इस अवसर पर श्री महाकाल बैंड के सदस्यों ने “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी।

इसके बाद लाइट एंड साउंड शो में लेजर लाइट, वॉटर स्क्रीन और शानदार साउंड इफेक्ट्स के जरिए बाबा महाकाल, माँ शिप्रा और प्राचीन अवंतिका नगरी (उज्जैन) की पौराणिक कथाओं को बहुत ही मनमोहक तरीके से दर्शाया गया।

इसके बाद ई-कार्ट में बैठकर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को श्री महाकाल महालोक में स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं की जानकारी दी।