रायपुर 26 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Shri Roop Singh Mandavi became the Chairman of Chhattisgarh State Scheduled Tribe Commission/ श्री रूपसिंह मंडावी छत्तीसगढ़ जनजाति आयोग अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ शासन ने श्री रूपसिंह मंडावी को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आदिम जाति विकास विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर द्वारा आज आदेश जारी किया गया।
श्री मंडावी की नियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अधिनियम-1995 (संशोधित अधिनियम-2020) की अध्याय-2 की कंडिका-3 के प्रावधानों के तहत की गई है। वे अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कार्य करेंगे। उनका कार्यकाल अधिनियम की धारा 4(1) के अनुसार राज्य सरकार के प्रसाद पर्यन्त रहेगा।
श्री रूपसिंह मंडावी बस्तर जिले के ग्राम फरसागुड़ा के निवासी हैं और लंबे समय से जनजातीय समुदाय के विकास व अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।
इस आदेश पर आदिम जाति विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सोनमणि बोरा के हस्ताक्षर हैं।
