Share This Article ETrending India / कोझिकोड तट के पास एक सिंगापुर का कार्गो जहाज, MV Wan Hai 503, में भीषण आग लग गई। यह जहाज कोलंबो से मुंबई की ओर जा रहा था। हादसे के समय जहाज पर कुल 22 क्रू सदस्य सवार थे। इस आगजनी में 18 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन 4 क्रू मेंबर अब भी लापता हैं। हादसे के बाद 18 लोग समुद्र में कूद गए थे, जिन्हें कोस्ट गार्ड और नौसेना द्वारा रेस्क्यू किया गया। इस बीच, 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 को गंभीर जलन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय नौसेना ने बताया कि उन्हें सुबह 9:30 बजे इस हादसे की सूचना मिली थी। तुरंत ही INS Surat जहाज और डॉर्नियर एयरक्राफ्ट को राहत कार्य के लिए भेजा गया। इसके अलावा, कुछ कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं, जिनमें खतरनाक रसायन होने की संभावना है। इससे आग लगने का खतरा बना हुआ है। राज्य मंत्री वी.एन. वसावन ने कहा कि स्थिति को देखते हुए सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अंततः, जहाज को न्यू मंगलोर की ओर भेजा गया है ताकि आग को पूरी तरह बुझाया जा सके और घायल लोगों को बेहतर इलाज मिल सके और । इस घटना से समुद्री सुरक्षा और खतरनाक माल परिवहन को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। सिंगापुर जहाज में आग Share This Article Post navigation अगले सप्ताह उत्तर और पश्चिम में भीषण गर्मी पड़ेगी और दक्षिण, पश्चिम तथा पूर्वोत्तर में मानसून जारी रहेगा पीएम मोदी:भारत ने देखा विविध क्षेत्रों में तेज परिवर्तन