Share This Article रायपुर, 10 सितंबर 2026। ETrendingIndia / भारतीय मूल के एक दंपति अनुराधा और विकास सिन्हा ने टेक्सास स्थित नॉर्थ टेक्सास विश्वविद्यालय (यूएनटी) को करीब 190 करोड़ रुपये दान किए हैं। इस राशि से विश्वविद्यालय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड एनालिटिक्स का नया कालेज शुरू करेगी, जिसका नाम दंपत्ति के नाम पर रखा गया जाएगा। दंपत्ति ने कहा कि एआई आने वाली पीढ़ी की सबसे अहम तकनीकों में से एक होगी, ऐसे में विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है कि वह छात्रों को तैयार करे। यूएनटी के अध्यक्ष हैरिसन केलर ने कहा, विकास-अनु की प्रतिबद्धता हमारे छात्रों और शिक्षकों के लिए इन प्रौद्योगिकियों को विकसित करने, अध्ययन करने और लागू करने के नए अवसर पैदा करेगी, साथ ही हमारी लुक नॉथर्: यूएनटी 2030 रणनीतिक योजना की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएगी। इससे हम छात्रों को बदलते श्रम बाजार के लिए तैयार करने के तरीके को नया रूप देंगे, अनुसंधान और नवाचार को गति देंगे और उत्तरी टेक्सास और राज्य के लिए स्थायी मूल्य का सृजन करेंगे। अनुराधा और विकास ने इसी विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। 2024 में भी उन्होंने विश्वविद्यालय को बड़ी राशि दान दी थी, जिससे अनुराधा एंड विकास सिन्हा डिपार्टमेंट ऑफ डेटा साइंस की स्थापना की गई थी। इसके साथ छात्रवृत्ति, शिक्षकों, शोध और विशेष पहलों के लिए भी व्यवस्था की गई थी। 2025 में भी दंपत्ति ने एक और बड़ा योगदान दिया था, जिससे सिन्हा इनोवेशन लैब फॉर डेटा साइंस की स्थापना की गई। Share This Article Post navigation डोनाल्ड ट्रंप का पुतिन से बातचीत के बाद दावा, कहा-शांति समझौता चाहते हैं रूसी राष्ट्रपति ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य में दर्जनों जहाजों पर हमला, प्रतिबंधित क्षेत्र का भी विस्तार किया