रायपुर, 02 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Sirpur Festival inaugurated: The Chief Minister said that Sirpur will be developed into an international tourism center/ सिरपुर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल सिरपुर में कल शाम तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिरपुर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए आधुनिक सड़कें, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटक सुविधा केंद्र और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का टूरिस्ट कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरपुर छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान है। यहां सनातन, बौद्ध और जैन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस गौरवशाली विरासत को जान सकें। उन्होंने माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महानदी के तट पर स्थित श्री गंधेश्वर महादेव के आशीर्वाद से यह क्षेत्र निरंतर विकास कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने जिले को लगभग 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है। इससे सड़क, पुल, पेयजल, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि अंचल के विकास के लिए सिरपुर बैराज को जल्द स्वीकृति दी जाएगी। साथ ही सिकासेर जलाशय से कोडार जलाशय में पानी लाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है, जिससे किसानों को नियमित सिंचाई का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने की। विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सिरपुर धर्म, कला और ज्ञान का संगम है ।
