Share This Article

रायपुर 10 अप्रैल 2026/Rajkumar Soni becomes ‘Jal Kumbhi Niklo Sivan’ In 8 days, the clean reservoir is now visible…/

कहते हैं, ईश्वर जब किसी इंसान को विशेष काम है हेतु इस कर्मभूमि पर जन्मता है, उसके कर्म पहले से ही निश्चित होते है और वे समाज हित में होते हैं।

राजकुमार सोनी जो कि प्राचीन और धार्मिक क्षेत्र कस्बा सिद्धपुर ( सीहोर) के निवासी है, शुरू से ही अपने पिता को समाज सेवा , और सीवन जीवन दायिनी नदी की सेवा करते हुए देखा, वही सेवा के भाव राजकुमार सोनी ने भी जीवन में आत्मसात कर लिया और शुरू हुआ उनका सफर सीवन नदी को जलकुंभी से मुक्त करने और साफ- सुथरा बनाने का.

राजकुमार ने बचपन से ही जलकुंभी को एक समस्या के रूप में देखा और चल पड़े ‘एकला चलो’ की नीति पर समय-समय पर जब-जब भी समय मिला,तब तब इन्होंने मां सीवन से जलकुंभी को निकाला है

‘मैं पुत्र सीवन का,मै पुत्री सीवन की’ अभियान के सूत्रधार प्रदीप चावड़ा ने बताया कि अभियान 2026 में शुरू हुआ , तो राजकुमार सोनी आगे बढ़कर जलकुंभी निकालने हेतु आगे आए ।

राजकुमार ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया और इनके कुशल नेतृत्व में मजदूरों द्वारा प्रतिदिन जीवनदायिनी मां सीवन से जल कुंभी निकाली जा रही है. अभियान का उद्देश्य जीवन मां सीवन को अपने प्राकृतिक स्वच्छ स्वरुप में लाना है.

देखते ही देखते 8 दिनों में सीवन में जहां एक बूंद पानी की नजर नहीं आ रही थी जलकुंभी के कारण ..आज वहां पर पानी का विशाल तालाब नजर आने लगा है, जिससे पशु -पंछी,जीव- जंतु को राहत मिली, सीवन मैया का स्वरूप नजर आने लगा है.