Share This Article रायपुर 1 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Slovakia, a beautiful, small country, has become the backbone of the automobile industry in Europe./ स्लोवाकिया ऑटोमोबाइल उद्योग यूरोप , यूरोप के मध्य स्थित छोटा-सा देश स्लोवाकिया आज वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग में बड़ी भूमिका निभा रहा है। कभी पूर्वी यूरोप के समाजवादी दौर में जिसकी औद्योगिक क्षमता सीमित मानी जाती थी, वही स्लोवाकिया अब कार मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बन चुका है। कम मजदूरी, कुशल श्रमशक्ति और अनुकूल भौगोलिक स्थिति के कारण यहां विदेशी निवेश तेजी से बढ़ा है। महज 54 लाख आबादी वाला यह देश हर साल करीब 10 लाख कारों का उत्पादन करता है। उत्पादन के अनुपात में देखा जाए तो स्लोवाकिया दुनिया का सबसे बड़ा कार निर्माता देश बन गया है। यहां किआ, फॉक्सवैगन, स्टेलेंटिस और जगुआर लैंड रोवर जैसी दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों के आधुनिक कारखाने स्थापित हैं, जो यूरोप के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों को भी वाहन निर्यात कर रहे हैं। स्लोवाकिया की अर्थव्यवस्था में कार उद्योग की भूमिका बेहद अहम है। इससे लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है, वहीं देश की निर्यात आय और औद्योगिक विकास को भी मजबूती मिली है। यूरोप में ऑटोमोबाइल सप्लाई चेन को मजबूत करने में स्लोवाकिया एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभरा है। कुल मिलाकर, छोटे लेकिन बर्फीली पहाड़ियों की खूबसूरती लिए हुए यह सुंदर देश। स्लोवाकिया ने सीमित संसाधनों के बावजूद कार मैन्युफैक्चरिंग को विकास का आधार बनाकर यूरोप के औद्योगिक नक्शे पर अपनी मजबूत पहचान बना ली है। Share This Article Post navigation मुख्यमंत्री की घोषणा : रीवा के गुढ़ में 100 एकड़ में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र केंद्रीय बजट 2026-27 : प्रमुख बिन्दु