रायपुर 25 अगस्त 2025 / ETrendingIndia / Smart meters to replace old electricity meters: Know the advantages and disadvantages / स्मार्ट बिजली मीटर फायदे , छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकारें पुराने मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से कर रही हैं।
स्मार्ट बिजली मीटर फायदे , स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को कई लाभ मिल रहा है –
सबसे बड़ी सुविधा यह है कि उपभोक्ता को बिल समय पर और सही खपत के अनुसार मिलता है।
इसमें मीटर रीडिंग के लिए बिजली कर्मचारी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, क्योंकि खपत का डाटा स्वतः डिस्कॉम के सर्वर पर दर्ज हो जाता है।
उपभोक्ता मोबाइल एप या ऑनलाइन पोर्टल पर रियल-टाइम खपत देख सकता है।
समय पर बिल भुगतान, प्रीपेड सुविधा और बिजली चोरी पर रोक जैसी विशेषताएँ इसे और उपयोगी बनाती हैं।
हालांकि, स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर कुछ असंतोष भी सामने आ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार नेटवर्क समस्या के कारण बिल में गड़बड़ी हो जाती है।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी जानकारी की कमी से लोग इसे समझने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तकनीकी खामियों को दूर किया जाए और उपभोक्ताओं को पर्याप्त जानकारी दी जाए, तो स्मार्ट मीटर बिजली आपूर्ति को पारदर्शी और दक्ष बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
विद्युत वितरण कंपनी का कहना है कि ऊर्जा की खपत को ट्रैक करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद करता है, बिजली की खपत को सटीक रूप से मापता है, जिससे बिल में कोई गलती नहीं होती, एप के जरिए मोबाइल पर रियल-टाइम डेटा देखकर ऊर्जा की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं।
