Share This Article रायपुर 29 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Gold and silver prices surge again, setting new records./ सोना चांदी दाम रिकॉर्ड , बीते तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव ₹12,000 बढ़कर ₹1,83,000 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। तीन दिनों में कुल मिलाकर सोना ₹24,300 महंगा हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेज तेजी देखी गई है। चांदी का भाव ₹19,500 बढ़कर ₹4,04,500 प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पीटीआई के मुताबिक, पिछले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमतों में कुल ₹75,000 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं के दाम में यह तेजी देखी जा रही है। इससे घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। Share This Article Post navigation भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता: अमेरिका ने कहा, भारत सबसे अधिक लाभान्वित होगा Amazon में बड़ी छंटनी: AI और दक्षता बढ़ाने की योजना के बीच 16,000 नौकरियां खत्म