Drinking water testingDrinking water testing
Share This Article

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष जल परीक्षण अभियान शुरू किया है। इसके तहत रेलवे के सभी 324 स्टेशनों के साथ कॉलोनियों, अस्पतालों और कार्यालयों में पेयजल की गुणवत्ता, उपलब्धता तथा साफ-सफाई की जांच की जा रही है।

अक्टूबर में विभिन्न स्थानों से 5,289 जल नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किए गए हैं।

पानी की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. काशीपति के नेतृत्व में चल रहे अभियान में स्वास्थ्य निरीक्षक मौके पर ही पानी में अवशिष्ट क्लोरीन और कुल घुलित ठोस पदार्थों (TDS) की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा, जीवाणु और रासायनिक परीक्षण के लिए नमूने लिए जा रहे हैं।

अस्पतालों और रेलवे कॉलोनियों में भी जांच

अभियान में नल, वाटर कूलर, वाटर बूथ और वाटर फिल्टर सहित सभी प्रमुख पेयजल सुविधाओं को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी मिलकर निरीक्षण कर रहे हैं।

गड़बड़ी मिलने पर तत्काल सुधार

जहां पानी की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलती, वहां सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है। इसके बाद दोबारा नमूने लेकर जांच की जाती है। जल स्रोतों की सफाई, रखरखाव और जलजनित बीमारियों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रेलवे का लक्ष्य

यात्रियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना तथा रेलवे परिसरों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना।


Share This Article