Share This Article रायपुर, 09 अक्टूबर 2026। South East Central Railway : रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने कंफर्म बर्थ की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था अस्थायी रूप से की है। इससे निर्धारित तारीखों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिलने की संभावना रहेगी। शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में इन तारीखों पर लगेगा कोच रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 10, 11, 13, 14, 15 और 16 अक्टूबर 2026 को एक अतिरिक्त एसी-3 कोच उपलब्ध रहेगा। एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में भी मिलेगी सुविधा वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 12, 13, 15, 16, 17 और 18 अक्टूबर 2026 को अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाया जाएगा। यह व्यवस्था अस्थायी तौर पर लागू रहेगी। यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में मिलेगी मदद रेलवे ने यह कदम अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने और यात्रा सुविधा बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया है। निर्धारित तारीखों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह है कि वे टिकट बुकिंग और कोच की उपलब्धता से संबंधित जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जांच लें। Share This Article Post navigation HDFC बैंक के नए CEO अनूप बागची को मिलेगा ₹43 करोड़ का मेहनताना…देश में सबसे ज्यादा पाने वाले बैंकर बनेंगे Maihar Train Halt : नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं को राहत, मैहर स्टेशन पर 11 से 22 अक्टूबर तक रुकेगी दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस