Share This Article

रायपुर 25 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / SSC invites bumper recruitment, applications till December 31 / SSC GD Recruitment 2026 , कर्मचारी चयन आयोग,नई दिल्ली द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (के.स.पु.ब.) और सचिवालय सुरक्षा बल (एस. एस.एफ.) में कांस्टेबल (जीडी) तथा असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा, 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं.

महिला एवं पुरुष सहित कुल पदों की संख्या 25,487 है. ऑनलाइन आवेदनपत्र जमा करने की तिथि 31 दिसंबर 2025 है. ऑनलाइन आवेदनपत्र में संशोधन हेतु विंडो’ और सुधार राशि के ऑनलाइन भुगतान की तिथियां 08.01.2026 से 10.01.2026 (23:00 बजे) है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा का संभावित कार्यक्रम फरवरी-अप्रैल, 2026 है. पदों का विवरण निम्नानुसार है है-

आवेदन का तरीका : वे सभी अभ्यर्थी जो इस परीक्षा की विज्ञप्ति के प्रत्युत्तर में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आयोग की नई वेबसाइट (https://ssc.gov.in) पर अपना एकबारगी पंजीकरण (ओटीआर) करना होगा. पुरानी वेबसाइट (https://ssc.nic.in) पर किया गया एकबारगी पंजीकरण (ओटीआर) नई वेबसाइट के लिए कार्य नहीं करेगा.

एकबारगी पंजीकरण (ओटीआर) करने के पश्चात, अभ्यर्थी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ सकते हैं. एक बार नई वेबसाइट (https://ssc.gov.in) पर एकबारगी पंजीकरण (ओटीआर) करने के बाद यह नई वेबसाइट पर आवेदन की जाने वाली सभी परीक्षाओं के लिए वैध बना रहेगा.

SSC GD Recruitment 2026 , विस्तृत निर्देश परीक्षा की विज्ञप्ति के अनुबंध-। और अनुबंध ।। में दिए गए है. का ऑनलाइन आवेदन पत्र को कर्मचारी चयन आयोग मुख्यालय की वेबसाइट (http://ssc.gov.in) पर केवल ऑनलाइन माध्यम से अथवा ‘mySSC’ मोबाईल एप्लीकेशन (जो कि गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है) के माध्यम से ही जमा किया जाना चाहिए,