रायपुर, 23 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Chhattisgarh: One more step towards the end of Naxalism, Deputy Chief Minister held a Chaupal at Sukma Rehabilitation Centre /
छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे और प्रभावित युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुकमा स्थित पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर नक्सल गतिविधियों से दूरी बनाकर सामान्य जीवन में लौटे युवाओं के साथ जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई और उनकी समस्याओं को सुना।
उप मुख्यमंत्री की सहजता से प्रभावित युवाओं ने निःसंकोच अपनी बात रखी। उन्होंने प्रशिक्षण, भोजन, रहने की व्यवस्था और परिवार से मुलाकात जैसे मुद्दों पर चर्चा की। श्री शर्मा ने सभी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परिवारजन बाजार के दिनों में आकर युवाओं से मिल सकते हैं, और यदि किसी का परिवार जेल में है तो मुलाकात की व्यवस्था भी की जाएगी।
युवाओं के अधूरे दस्तावेजों की समस्या सामने आने पर उप मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को बुलाकर आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी जरूरी पहचान-पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कराई। वे खुद भी यह प्रक्रिया देख रहे थे और आने वाली हर दिक्कत को तुरंत दूर कराया।
श्री शर्मा ने पुनर्वासित युवाओं के लिए विशेष मेडिकल कैंप लगाने, उन्हें विधानसभा सत्र के दौरान रायपुर घुमाने और लोकतांत्रिक प्रणाली से परिचित कराने के निर्देश भी दिए।
सुकमा पुनर्वास केंद्र चौपाल , सुकमा पुनर्वास केंद्र में युवाओं को राज मिस्त्री, कृषि उद्यम, सिलाई आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे दीर्घकालिक रोजगार पा सकें। निरीक्षण के दौरान एडीजी विवेकानंद सिन्हा, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
