Summer Special' train
Summer Special' train
Share This Article

रायपुर 29 मार्च 2026 / ETrendingIndia / The weekly ‘Summer Special’ train will run between Itwari-Shalimar-Itwari via Raipur and Bilaspur. / समर स्पेशल ट्रेन रायपुर बिलासपुर , गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए और उनकी सुविधा के लिए, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा नागपुर मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – शालीमार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य साप्ताहिक ‘समर स्पेशल’ गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है।

विवरण इस प्रकार है :-

गाड़ी संख्या 08865 ( नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से शालीमार)
दिनांक – 02 अप्रैल 2026 से 25 जून 2026 तक (प्रत्येक गुरुवार) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से 17:10 बजे रवाना होकर गोंदिया , डोंगरगढ़ , राजनांदगांव , दुर्ग , रायपुर आगमन 22:25 बजे प्रस्थान 22:30 बजे, भाटापारा , बिलासपुर , चांपा , रायगढ़ , झारसुगुड़ा , राउरकेला आगमन 05:40 बजे प्रस्थान 05:50 बजे, चक्रधरपुर , टाटानगर जंक्शन आगमन 08:00 बजे प्रस्थान 08:10 बजे, खड्गपुर , संतरागाछी जंक्शन एवं शालीमार 14:00 बजे पहुंचेगी ।

इसी प्रकार विपरीत दिशा से गाड़ी संख्या 08866 (शालीमार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी)
दिनांक – 03 अप्रैल 2026 से 26 जून 2026 तक (प्रत्येक शुक्रवार) को शालीमार स्टेशन से 18:00 बजे रवाना होकर संतरागाछी जंक्शन , खड्गपुर , टाटानगर जंक्शन आगमन 22:15 बजे प्रस्थान 22:20 बजे, चक्रधरपुर , राउरकेला आगमन 00:50 बजे प्रस्थान 01:00 बजे, झारसुगुड़ा , रायगढ़ , चांपा , बिलासपुर , भाटापारा , रायपुर आगमन 09:20 बजे प्रस्थान 09:25 बजे, दुर्ग , राजनांदगांव , डोंगरगढ़ , गोंदिया एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी 15:35 बजे पहुंचेगी।

इस स्पेशल गाड़ी में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य श्रेणी, 10 शयनयान, 03 एसी थ्री-टियर, 01 एसी टू-टियर, 01 पैंट्री कार, 01 वीपीयू सहित कुल 21 (ICF) कोच शामिल हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस समर स्पेशल गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी और कोच की उपलब्धता के लिए आधिकारिक रेलवे वेबसाइट या NTES ऐप का उपयोग करें।

स्पेशल ट्रेन की समय सारणी निम्नानुसार है –