Share This Article रायपुर / 2 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / भारतीय महिला हॉकी की उभरती खिलाड़ी सुनेलिटा टोप्पो को 34वें एकलव्य पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। दो बार की एशिया कप विजेता और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 19 वर्षीय सुनेलिटा को हॉकी में शानदार प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। पुरस्कार के तहत उन्हें 7 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। एशियाई खेलों में दिलाया भारत को स्वर्ण सुनेलिटा 2026 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की महत्वपूर्ण सदस्य रही हैं। उनके प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी को नई पहचान दिलाई है। वह 2024 महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थीं। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का चैंपियन बना मैनपाट टाइटंस