Share This Article

रायपुर 28 मई 2026/ ETrendingIndia / Good Governance Tihar: The 8th Public Problem Prevention Camp of Municipal Corporation Raipur will be held on May 29 in front of the garment factory Palm Ballogio, applications will be taken from 11 am to 1 pm. / सुशासन तिहार रायपुर शिविर , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों में सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाये जा रहे हैं।

       इसके अंतर्गत जोन 7 के वार्ड कमांक 22, 23, 24, 25, 36, 37 एवं 38 क्षेत्र हेतु दिनांक 8 जून को अंतिम और दसवां जनसमस्या निवारण शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में लगाया जायेगा।

    इसके पूर्व  रायपुर ग्रामीण, रायपुर उत्तर एवं धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में जोन 9 के वार्ड क्रमांक 7, 8, 9, 10, 11, 32 एवं 51 हेतु 29 मई शुक्रवार को गारमेंट फैक्टरी पॉम बेलाजियो के सामने रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में आठवां जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जायेगा.

जोन 10 के वार्ड क्रमांक 49, 50, 52, 53, 54, 55 एवं 56 में 5 जून को देवपुरी धर्मशाला (गुरुद्वारा) कमल विहार (कौशल्या विहार ) गेट के पास रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में 9 वां जनसमस्या निवारण शिविर रखा गया है।

    जोन कमिश्नर को शिविर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आम जनता से प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक आवेदन प्राप्त किये जाएंगे.

शिविर में रायपुर नगर पालिक निगम सहित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, राजस्व, विद्युत, खाद्य, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशु धन विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, ईडीएम, श्रम विभाग आदि हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित सर्व विभाग भी उपस्थित रहेंगे।

    शिविर में पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण किये जाने, शिविरों में प्राप्त आवेदन पत्रों का अधिकतम 1 माह में निराकरण सुनिश्चित किये जाने, प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन के निराकरण की सूचना अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाएगा.