Share This Article

रायपुर, 20 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (SVNIT), सूरत ने एसोसिएट प्रोफेसर के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इंजीनियरिंग, विज्ञान और अन्य विषयों के योग्य भारतीय नागरिक 1 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-13ए2 के तहत आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

10 विभागों में होगी भर्ती

संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

श्रेणीवार पदों का विवरण

कुल 20 पदों में अनारक्षित वर्ग के 6, ईडब्ल्यूएस के 1, ओबीसी के 5, एससी के 6 और एसटी के 2 पद शामिल हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए नियमानुसार 4 प्रतिशत आरक्षण लागू होगा।

1.39 लाख से 2.11 लाख रुपये वेतन

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-13ए2 के तहत 1,39,600 से 2,11,300 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 1 दिसंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • हस्ताक्षरित आवेदन और दस्तावेज भेजने की अंतिम तिथि: 8 दिसंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार संस्थान के भर्ती पोर्टल https://svnitrec.samarth.edu.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन डाउनलोड कर हस्ताक्षरित प्रति, शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण, अनुशंसा-पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप कुलसचिव (स्थापना), SVNIT, इच्छानाथ, हुमस रोड, सूरत-395007 (गुजरात) के पते पर भेजें।

आधिकारिक वेबसाइट: http://www.svnit.ac.in

पात्रता, अनुभव, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Share This Article
Advertisement Carousel