रायपुर 28 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / SVNIT, Surat invites applications for non-teaching Group ‘A’, ‘B’ and ‘C’ posts, last date 14 November / SVNIT सूरत भर्ती 2025 , सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सूरत में गैर शिक्षण समूह ‘क’, ‘ख’ और’ ग’ के पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इसके तहत गैर शिक्षण ‘क’ के पदों के तहत सहायक कुलसचिव ,छात्र गतिविधि और खेल अधिकारी, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के पद हैं।
इसी तरह गैर शिक्षण ‘ख के’ अंतर्गत अधीक्षक, कनिष्ठ अभियंता (सिविल), तकनीकी सहायक (कंप्यूटर विज्ञान) के पद हैं।
गैर शिक्षण समूह ‘ग’ के पदों के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक और वरिष्ठ सहायक के पद हैं.
इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट http://svnit.ac.in
के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक है.
