रायपुर 9 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy, Hyderabad invites applications for various posts on deputation / SVPNPA भर्ती 2026 , सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (भारत सरकार : गृह मंत्रालय), हैदराबाद द्वारा केंद्रीय सरकार के कार्यालयों/विभागों/संगठनों/ PSUs के पात्र अधिकारियों से निम्नलिखित पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:
1 वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक- 01पद
2.भाषा प्रशिक्षक- 01
3.आशुलिपिक ग्रेड-1- 04
4.कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक -01
5.इलेक्ट्रीशियन -01
प्रत्येक पद के लिए वेतन, आवश्यक योग्यता, अन्य पात्रता मानदंड तथा आवेदन प्रपत्र का विवरण अकादमी की वेबसाइट http://www.svpnpa.gov.in/vacancies पर उपलब्ध है. विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र, सभी सहायक दस्तावेजों सहित, सहायक निदेशक (स्थापना), एसवीपी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, शिवरामपल्ली, हैदराबाद-500052 को उचित माध्यम (Proper Channel) से, रोजगार समाचार में इस रिक्ति परिपत्र के प्रकाशन की तिथि से अधिकतम छह सप्ताह (42 दिन) के भीतर पहुंच जाना चाहिए.
