A Bright Chapter in Education
A Bright Chapter in Education
Share This Article

रायपुर, 16 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / P.M. Shri Swami Atmanand Government English Medium School, Abhanpur — A Bright Chapter in Education / स्वामी आत्मानंद विद्यालय अभनपुर , रायपुर जिले का पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अभनपुर आज छत्तीसगढ़ की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रेरक मॉडल बन चुका है। यह विद्यालय न केवल उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है, बल्कि अपनी उपलब्धियों से शिक्षा की नई परिभाषा भी लिख रहा है।

नवाचार से सुसज्जित अधोसंरचना

विद्यालय के समृद्ध पुस्तकालय में 5000 से अधिक पुस्तकें, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, तथा 25 कंप्यूटरों वाला आधुनिक कंप्यूटर लैब छात्रों को टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षा की मजबूत नींव प्रदान करते हैं।

स्वच्छ, हरित और अनुशासित परिसर विद्यार्थियों के लिए उन्नत सीखने का अनुकूल वातावरण तैयार करता है।

शिक्षकों की मेहनत से संवरती प्रतिभाएँ

विद्यालय में विषय विशेषज्ञ और प्रशिक्षित शिक्षक कार्यरत हैं, जो नियमित प्रशिक्षण और कार्यशालाओं के माध्यम से अपने ज्ञान और तरीकों को अद्यतन रखते हैं। उनकी समर्पित शिक्षण शैली ने विद्यालय को कई सफलता-शिखरों तक पहुँचाया है।

प्रतियोगिताओं में — सफलता की चमक

विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया—

स्केटिंग प्रतियोगिता 2025 : गगन देवांगन ने राज्य स्तरीय सफलता हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन पाया।

NMMSE 2025 : रोशन वर्मा और हर्षा साहू ने प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया।

हाई स्कूल परीक्षा 2025 : सुनीधि नेताम ने 93.3% अंक लाकर एसटी वर्ग मेरिट सूची में जगह बनाते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।

वाद-विवाद (सड़क सुरक्षा सप्ताह) : संभाग स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया।

सुविधाओं का निरंतर विस्तार

विधायक मद व अन्य संसाधनों से विद्यालय में सांस्कृतिक मंच, चबूतरा निर्माण, वाटर कूलर, पेयजल पाइपलाइन विस्तार, मध्यान्ह भोजन कक्ष का नवीनीकरण और नया पुस्तकालय कक्ष निर्माण जैसी सुविधाएँ निरंतर विकसित हो रही हैं। बाउंड्रीवाल विस्तार भी प्रस्तावित है।

सह-पाठ्यक्रम – व्यक्तित्व का विकास

योग, संगीत, मॉडल निर्माण, परामर्श सत्र, पैरेंट-टीचर मीटिंग और प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण जैसी गतिविधियाँ छात्रों के व्यक्तित्व विकास को नया आयाम दे रही हैं।
ग्रीष्मकालीन समर कैंप में कला, संगीत, ड्राइंग, पाक कला जैसी रचनात्मक विधाओं में प्रशिक्षण ने बच्चों में नई ऊर्जा जगाई।

अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, आधुनिक सुविधाओं, समर्पित शिक्षकों और प्रतिभाशाली छात्रों के बल पर विद्यालय अभनपुर ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ में एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित हो रहा है। यह विद्यालय आज शिक्षा की उस चमकदार मिसाल के रूप में सामने है, जहाँ हर विद्यार्थी अपने सपनों को नई उड़ान दे रहा है।