स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान

रायपुर, 16 सितम्बर/ ETrendingIndia / “Healthy Women, Strong Family Campaign” will be launched under the chief hospitality of Chief Minister Shri Vishnudev Sai, more than 7500 health camps will be organized / स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान , महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है। इसी दृष्टिकोण से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को इंदौर (मध्यप्रदेश) से करेंगे। वहीं, प्रदेश में रायपुर से इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों पर 7500 से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों में महिलाओं एवं बच्चों के BP, शुगर, कैंसर, TB , कुष्ठ जैसी बीमारियों की शुरुआती जांच एवं उपचार पर विशेष जोर दिया जाएगा।

गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण, बच्चों का टीकाकरण और किशोरी बालिकाओं हेतु पोषण एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से “पोषण माह” के तहत भी विविध गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान में Blood Donation शिविर, निक्षय मित्र नामांकन तथा दूरस्थ अंचलों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाएं शामिल रहेंगी।

जिला और विकासखंड स्तर पर कैंसर स्क्रीनिंग, ANC जांच, किशोरी स्वास्थ्य सत्र, पोषण काउंसलिंग और इम्युनाइजेशन ड्राइव जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मिनी हेल्थ कैंप एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।