The Health Minister's son's heroism proved costly
The Health Minister's son's heroism proved costly
Share This Article

रायपुर 13 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / The Health Minister’s son’s heroism proved costly; the DC ordered action after a video of him performing a stunt on a sunroof went viral / स्वास्थ्य मंत्री के बेटे का स्टंट , झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाडिय़ों के काफिले के बीच चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने उन पर 3650 रुपये का जुर्माना लगाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में कृष अंसारी सनरूफ से बाहर खड़े होकर स्टंट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने स्वत: संज्ञान लिया। उन्होंने ट्वीट कर जिला परिवहन पदाधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए और रांची पुलिस को टैग कर रिपोर्ट भी मांगी।

प्रशासन ने मोटर व्हीकल एक्ट १९८८ की विभिन्न धाराओं, जिनमें असुरक्षित ड्राइविंग और सीट बेल्ट उल्लंघन जैसे नियम शामिल हैं, के तहत कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य मंत्री के बेटे का चालान काटा है।

स्वास्थ्य मंत्री के बेटे का स्टंट , यह पहली बार नहीं है जब मंत्री पुत्र कृष अंसारी इस तरह चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी उनका अस्पतालों का ‘दौराÓ करने का वीडियो वायरल हुआ था। एक वीडियो में वह रिम्स (क्रढ्ढरूस्) में मरीजों से उनका हालचाल पूछते दिखे थे, जबकि उनके साथ मौजूद लोग उन्हें ‘मंत्री जी का बड़ा बेटाÓ बताकर समस्याएं रखने को कह रहे थे।

हालांकि, उस समय सोशल मीडिया पर लगे निरीक्षण के आरोपों को मंत्री इरफान अंसारी ने सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उनका बेटा रिम्स में अपने एक शिक्षक के पिता को देखने गया था और वहां परेशान कुछ आदिवासियों की मदद करने की कोशिश कर रहा था।