Share This Article तमिलनाडु, 02 सितंबर। Tamil Nadu CM थलापति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय एक बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर उनके साथ चलते नजर आ रहे हैं। मुलाकात के दौरान उन्होंने अपना महंगा चश्मा भी बुजुर्ग महिला को गिफ्ट कर दिया। इसके बाद महिला के चेहरे पर आई खुशी और उनका भावुक अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। विजय को देखकर भीड़ में पहुंचीं बुजुर्ग महिला दरअसल, मुख्यमंत्री विजय मंगलवार, 1 सितंबर को सलेम के मेट्टूर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मेट्टूर हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट का निरीक्षण किया और स्टेनली जलाशय के स्लुइस गेट खोलकर कावेरी डेल्टा क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा। वापसी के दौरान विजय का काफिला सड़क किनारे स्थित एक फार्म हाउस के पास रुका। यहां वह खेतों में काम करने वाली बुजुर्ग महिलाओं से मिलने पहुंचे। इसी दौरान चेल्लम नाम की बुजुर्ग महिला भी विजय से मिलने पहुंचीं। हाथ थामकर भीड़ के बीच चलते रहे विजय विजय ने चेल्लम से उनका नाम पूछा और हालचाल जाना। इसके बाद वह उनका हाथ थामकर उनके साथ चलते दिखाई दिए। आसपास मौजूद लोग इस खास पल को अपने कैमरों में कैद करते रहे। चेल्लम भी विजय के साथ चलते हुए वहां मौजूद लोगों की तरफ हाथ हिलाती नजर आईं। इस दौरान विजय लगातार उनका हाथ थामे हुए उन्हें भीड़ के बीच से आगे ले जाते रहे। अपना महंगा चश्मा भी बुजुर्ग अम्मा को दे दिया मुलाकात का सबसे खास पल तब आया जब विजय ने अपना Christian Dior का चश्मा उतारकर चेल्लम को पहना दिया। चश्मा पहनने के बाद बुजुर्ग महिला विजय के साथ चलती नजर आईं। चश्मा पाकर चेल्लम बेहद खुश दिखाई दीं। इस भावुक मुलाकात ने वहां मौजूद लोगों का भी ध्यान खींचा और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चेल्लम बोलीं- ऐसा लगा करोड़ों रुपये जीत लिए बुजुर्ग महिला चेल्लम ने PTI से बातचीत में इस मुलाकात को याद करते हुए कहा कि जब विजय उनके पास आकर खड़े हुए तो वह हैरान रह गईं। उन्होंने विजय को बताया कि उन्हें देखकर वह कितनी खुश हैं। चेल्लम के मुताबिक, विजय ने उन्हें अपना चश्मा उपहार में दिया। उन्होंने इस पल को करोड़ रुपये जीतने जैसा बताया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो विजय और चेल्लम की यह मुलाकात अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में मुख्यमंत्री का बुजुर्ग महिला के साथ सहज व्यवहार, उनका हाथ थामकर चलना और चश्मा गिफ्ट करना लोगों को खासा पसंद आ रहा है। The way people showing their love to CM Vijay ♥️ தமிழ்நாட்டின் தங்கபிள்ளை விஜய் 🥰♥️ pic.twitter.com/I2zdiqRnsB— 𝐓𝐕𝐊 𝐃𝐢𝐧𝐬𝐡𝐮 (@TVK_Dinshu) September 1, 2026 Share This Article Post navigation मुख्यमंत्री विजय और तृषा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी …के बाद उदयनिधि स्टालिन पुलिस हिरासत में