CG Transfer: Major administrative decision by the Sai government...! New transfer list issued for the Technical Education Department.CG Transfer
Share This Article

रायपुर, 02 जुलाई 2026/ Tehsildar Transfer: Transfer of Tehsildars in Raipur…! Charges reassigned for 5 Tehsildars and 4 Naib Tehsildars… Check the list.

Tehsildar Transfer : राजधानी रायपुर में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 5 तहसीलदार और 4 नायब तहसीलदार समेत कुल 9 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में नरेंद्र वर्मा को रायपुर का नया नजूल तहसीलदार नियुक्त किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण और मैदानी स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

इन तहसीलदारों के बदले प्रभार

  • नरेंद्र वर्मा को रायपुर का नया नजूल तहसीलदार बनाया गया।
  • बाबूलाल कुर्रे (धरसींवा) को आरंग तहसीलदार की जिम्मेदारी मिली।
  • राजकुमार साहू (नजूल रायपुर) अब धरसींवा तहसीलदार होंगे।
  • सृजन सोनकर (अभनपुर अतिरिक्त तहसीलदार) को खरोरा भेजा गया।
  • विक्रांत सिंह राठौर (गोबरा नवापारा) का तबादला मंदिर हसौद किया गया।
  • चंद्रशेखर मंडई (खरोरा) अब गोबरा नवापारा तहसीलदार होंगे।

नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी बदलाव

  • गजानंद सिदार (आरंग) को अभनपुर भेजा गया।
  • तोमन कुमार (तिल्दा) को समौदा (आरंग) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • अन्य संबंधित अधिकारियों के प्रभार में भी आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।

प्रशासन के मुताबिक इस फेरबदल से राजस्व कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।


Share This Article