Share This Article

रायपुर 24 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / A three-day Gayatri Mahayagna and Hindu Maha Sammelan (grand conference) was organized in Telibandha, Raipur. तेलीबांधा गायत्री महायज्ञ आयोजन , गायत्री प्रज्ञा पीठ तेलीबांधा रायपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर 3 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं हिन्दू महा सम्मेलन का आयोजन 25 जनवरी को किया जा रहा है।

आयोजन में अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन एवं परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के आशीर्वाद से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत सुबह हवन, दोपहर में प्रज्ञा पुराण तथा संध्या भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा l कार्यक्रम में आसपास के ग्रामों, वार्डों के नागरिकों, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं ट्रस्ट सदस्यों को भावभीना आमंत्रण दिया गया है।

गायत्री परिवार तेलीबांधा के अध्यक्ष
डॉ कृष्ण कुमार साहू और सचिव सत्य प्रकाश ठाकुर ने बताया कि 25 जनवरी को सुबह 9 बजे से गायत्री महायज्ञ प्रारंभ होगा। दोपहर में प्रसादी वितरण तथा सायं दीपयज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आज 24 जनवरी को कलश शोभा यात्रा तेलीबांधा क्षेत्र में निकाली गई। जगह जगह में नागरिकों द्वारा स्वागत-सत्कार किया गया l इस अवसर पर भारी संख्या मे प्रज्ञाजन भाग लिए l