रायपुर -16 मई, 2026 / ETrendingIndia / Fortification ticket checking: 433 Sapada at Tilda Nevra station, recovery of Rs 2.15 lakh / तिल्दा नेवरा टिकट चेकिंग , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर रायपुर मंडल में तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान 16 मई को चलाया गया।
रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 16 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 285 यात्री पकड़े गए, जिससे 1,64,595/- राजस्व प्राप्त हुआ।
अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 96 यात्रियों से 45, 310/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 16 यात्रियों से 1600/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ और रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले 36 यात्रियों से 3600/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ.
इस तरह किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 433 मामलों को दर्ज कर 2,15, 205 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया।
इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, 19 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे ।
रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।
