Share This Article नई दिल्ली, 14 नवंबर 2026। Toyota Fortuner 2027 : टोयोटा की लोकप्रिय एसयूवी फॉर्च्यूनर नए अवतार में बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर रही है। कंपनी 1 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका में इसका नया वर्जन ग्लोबल मार्केट के सामने पेश करेगी। अपडेटेड फॉर्च्यूनर को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में नई फॉर्च्यूनर की एंट्री 2027 में हो सकती है। लॉन्च से पहले इस एसयूवी को अर्जेंटीना में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नए हायलेक्स जैसा होगा फ्रंट डिजाइन नई फॉर्च्यूनर के डिजाइन में सबसे बड़े बदलाव इसके फ्रंट हिस्से में देखने को मिल सकते हैं। इसका लुक नई टोयोटा हायलेक्स से प्रेरित होगा। हालिया स्पाई शॉट्स में शार्प लाइटिंग एलिमेंट्स और मेश स्टाइल ग्रिल दिखाई दी है। इसके अलावा नए एयर वेंट्स और रिडिजाइन फ्रंट बंपर मिलने की संभावना है। एसयूवी का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा रह सकता है, लेकिन इसकी बॉडी पहले से ज्यादा ऊंची नजर आ सकती है। साइड प्रोफाइल में सीमित बदलाव होने की उम्मीद है। इसमें नए अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं। पीछे और केबिन में भी मिलेंगे नए बदलाव नई फॉर्च्यूनर के पिछले हिस्से में रिवाइज्ड टेललैम्प्स, कनेक्टेड एलईडी लाइट बार और नए डिजाइन का टेलगेट मिल सकता है। वहीं, इंटीरियर में भी कई अपडेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए जाने की संभावना है। सेफ्टी के लिहाज से भी कंपनी एसयूवी को अपडेट कर सकती है। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS पैकेज मिलने की उम्मीद है। नई फॉर्च्यूनर के कई पार्ट्स हायलेक्स और टैकोमा पिकअप ट्रक के साथ साझा किए जा सकते हैं। भारत में 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद भारतीय बाजार में नई फॉर्च्यूनर को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। इंजन के मामले में कंपनी मौजूदा 2.8 लीटर डीजल इंजन को बरकरार रख सकती है। इसके साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मिलने की संभावना है। इसके अलावा 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन की वापसी की भी चर्चा है। हालांकि, कंपनी ने अभी इंजन विकल्पों और अन्य तकनीकी विशेषताओं को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इन सभी जानकारियों के लिए 1 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल अनवील का इंतजार करना होगा। Share This Article Post navigation EV Sales October 2026 : वाहन बाजार में सुस्ती के बीच EV की धूम…! अक्टूबर में 3.55 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके