Share This Article बेंगलुरु, 22 नवंबर 2026। Traditional Indian Martial Arts : केरल की सदियों पुरानी युद्धकला कलरिपयट्टू अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। भारत और वेल्स के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान की अनूठी पहल के तहत वेल्स के आठ साधक बेंगलुरु पहुंचे हैं। यहां वे दो सप्ताह तक इस पारंपरिक मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेने के साथ इसकी कला, दर्शन और सांस्कृतिक विरासत को समझ रहे हैं। गुरु-शिष्यों के बीच सांस्कृतिक संगम बेंगलुरु स्थित अयोधना कलरिपयट्टू गुरुकुल में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका नेतृत्व वेल्स के रेक्सहैम स्थित संस्था पल्लम आर्ट्स कर रही है। इसमें स्थानीय पारंपरिक प्रशिक्षक विदेशी प्रतिभागियों को सीधे प्रशिक्षण दे रहे हैं। युद्धकला के साथ दर्शन की भी सीख प्रशिक्षण में शारीरिक कौशल, विशेष गतिविधियों, शरीर के संतुलन और कलरिपयट्टू के दर्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 21 नवंबर को गुरुकुल में पारंपरिक कचाकेट्टू समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों और वेल्स से आए साधकों ने प्रस्तुतियां दीं। भविष्य में बढ़ेगा अंतरराष्ट्रीय सहयोग गुरुकुल के संस्थापक मनोज कुमार गुरुक्कल के अनुसार कला और संस्कृति की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती। इस पहल का उद्देश्य भारत और वेल्स के कलाकारों के बीच स्थायी संबंध बनाना और भविष्य में संयुक्त कलात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। Share This Article Post navigation Kerala CM Viral Video : मुख्यमंत्री ने मुस्कुराकर लौटाई छात्रा की सलामी…! सोशल मीडिया पर जीत लिया लोगों का दिल