the signal board
the signal board
Share This Article

रायपुर 4 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / The camera pole in front of the signal board … How will the signal board look … How will accidents stop… / ट्रैफिक सिग्नल अव्यवस्था रायपुर , देश के अनेक प्रमुख शहरों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी लंबे अंतराल की प्रतीक्षा और भारी मशक्कत के बाद राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू कर दी गई है। इस पुलिस प्रणाली शुरू करने के पीछे, उद्देश्य था कि कानून और व्यवस्था का सख्ती से पालन हो सकें, जिससे आम नागरिकों को न केवल सुरक्षित जीवन और कानून का शासन मिले बल्कि अपराध और अनियंत्रित यातायात से भी मुक्ति मिल सके.

निश्चित रूप से राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू होने के बाद शहर के यातायात संबंधी व्यवस्थाओं को व्यापक गति और नया स्वरूप मिलने लगा है, जिसकी प्रशंसा लोगों द्वारा किया जा रहा है लेकिन फिर भी पुरानी व्यवस्था की परछाइयाँ पीछा नहीं छोड़ रही है.

यही कारण है कि अभी भी पूरे शहर में चारों ओर अव्यवस्थित होल्डिंग्स बोर्डों का बोलबाला है, सड़क किनारे लोग कहीं भी विज्ञापन बोर्ड लगा रहे है, प्रमुख रोड के डिवाइडर के बोर्ड भी कई बार इतने नीचे और लापरवाही से लगाये जा रहे हैं कि आए दिन दुर्घटनाएं की संभावना बनी हुई है l

अभी भी अनेकों खामियां हैं जिसे प्रशासन एवं जनभागीदारी से तत्काल दूर की आवश्यकता है l इसी कड़ी में सड़क ट्रैफिक सिग्नल के ठीक सामने भी कैमरे के खंभे ऐसे लग रहे हैं कि वे सिग्नल को ही छिपा रहे है . इसका जीवंत उदाहरण शंकरनगर एक्सप्रेस वे के नीचे के चौक का है, जहाँ ट्रैफिक सिग्नल बोर्ड के ठीक सामने लगाये गये खंभों ने सिग्नल को देखने में ही अवरोध खड़ा कर दिया है . उम्मीद की जानी चाहिए, पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू होने के बाद अब ऐसी छोटी- छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों की ओर व्यवस्था का ध्यान जाएगा…