Health Department: Important order for government employees...! New procedure for submitting medical bills implemented... View the order here.Health Departmen
Share This Article

रायपुर, 21 जुलाई 2026/ Tribal Commission: Mangaldas Thakur appointed Vice-Chairman of the Chhattisgarh State Commission for Scheduled Tribes; government issues order.

Tribal Commission : छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए मंगलदास ठाकुर को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस संबंध में आदिम जाति विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन द्वारा मंगलवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, राजनांदगांव जिले के ग्राम छुरिया डोंगरी निवासी मंगलदास ठाकुर को आयोग के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अनुसूचित जनजाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के निराकरण तथा जनजातीय कल्याण से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार की इस नियुक्ति को जनजातीय हितों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


Share This Article