रायपुर,14 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Trump’s claim regarding Iran’s Supreme Leader… says – he is 90% finished” अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मोजतबा लगभग 90 प्रतिशत खत्म हो गए हैं।
ट्रंप ने ये भी कहा कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान की सैन्य ताकत पूरी तरह खत्म हो गई है और कई बड़े कमांडर मारे गए हैं।
ट्रंप ने कहा, ईरान के पास न नौसना बची है, न वायुसेना। सब कुछ खत्म हो गया है। उनके सभी बड़े नेता मारे जा चुके हैं। उसके कई बड़े सैन्य कमांडर मारे गए हैं। उनके सबसे अच्छे नेता अब नहीं रहे। खामेनेई खत्म हो गए हैं। उनके बेटे की भी 90 प्रतिशत जान जा चुकी है।
28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति परिसर पर हमला किया था। इसमें तत्कालीन सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई मारे गए थे। इसी हमले में उनके बेटे मोजतबा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें बाद में सर्वोच्च नेता चुना गया।
हालांकि, इसके बाद से वे अब तक सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। दावा किया जाता है कि हमलों में उनका एक हाथ और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
