रायपुर 19 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Donald Trump says he will bomb Iran if deal is not reached by Wednesday / ट्रंप ईरान बमबारी चेतावनी , अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार नए-नए दावे कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ समझौता 2 दिन में हो सकता है। अब उन्होंने कहा है कि अगर बुधवार तक कोई व्यापक समझौता नहीं हुआ तो ईरान के साथ युद्धविराम खत्म किया जा सकता है।
ट्रंप के इस बयान ने खाड़ी में जारी तनाव के बीच सैन्य टकराव की संभावित वापसी की अटकलों को बढ़ा दिया है।
एरिजोना के फीनिक्स से वाशिंगटन लौटते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने युद्धविराम बढ़ाने को लेकर अनिश्चितता का संकेत दिया।
उन्होंने कहा, हो सकता है मैं इसे आगे न बढ़ाऊं, लेकिन ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी रहेगी। इसलिए नाकाबंदी है और दुर्भाग्य से हमें फिर से बमबारी शुरू करनी होगी।
ट्रंप ने कहा कि ईरान को लेकर काफी अच्छी खबर आई है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह खबर किस बारे में है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, करीब 20 मिनट पहले हमें कुछ अच्छी खबर मिली है। मुझे लगता है कि मध्य पूर्व में ईरान को लेकर चीजें काफी अच्छी चल रही हैं। हालांकि, जब उनसे इस बारे में ज्यादा जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने कुछ भी साफ नहीं किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार 20 अप्रैल को इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता होने की संभावना है।
हालांकि, अमेरिका ने अभी तक इन वार्ताओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले तुर्की में आयोजित अंताल्या कूटनीति मंच के दौरान प्रमुख क्षेत्रीय नेताओं ने तनाव कम करने पर वार्ता की।
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की.
ईरान ने ट्रंप के उन बयानों को झूठा कहा है, जिसमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर ईरान द्वारा यूरेनियम लौटाने पर सहमति जताने की बात कही थी।
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी जारी रखता है, तो होर्मुज खुला नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक घंटे में 7 दावे किए और वे सातों के सातों झूठे थे।
