Share This Article

​रायपुर, 11 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Trump is Number 1 on Tehran’s Kill List: US President Says If I Am Assassinated, Destruction Will Unleash in Iran , अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की डोर टूटने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर उभर कर सामने आए गए हैं.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया है कि, अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म हो चुका है.

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि, अगर तेहरान उनकी हत्या के प्लान में कामयाब हो जाता है, तो उन्होंने ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

बता दें कि, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक बार फिर सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है. ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया है कि, अगर उनकी हत्या हो जाती है तो, ईरान पर ऐसे स्तर पर बमबारी की जाएगी जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी.

ट्रंप ने बताया कि वह लंबे समय से ईरान की किल लिस्ट में हैं. उन्होंने आगे उन रिपोर्ट्स को भी गलत बताया जिनमें इजराइली इंटेलिजेंस ने उन्हें ईरान की अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की कथित साजिश के बारे में चेतावनी दी थी.

ट्रंप ने फिर से दोहराया कि, वह ईरान की किल लिस्ट में नबंर वन हैं. इजराइल ने इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं बताया है.

ट्रंप का यह बयान ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की कथित ईरानी साजिश से जुड़ी हालिया रिपोर्ट्स के बाद आई है.

खामेनेई को शुक्रवार सुबह ईरान के मशहद में इमाम रजा दरगाह पर सुपुर्द-ए-खाक किया गया. ईरान में अमेरिका-इजराइल के साझा हमले में मारे जाने के 131 दिन बाद खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि तेहरान के आग्रह के बाद वॉशिंगटन इस्लामिक रिपब्लिक के साथ बातचीत जारी रखने के लिए मान गया है, लेकिन उन्होंने दोहराया कि अमेरिका अब भी दोनों पक्षों के बीच सीजफ़ायर को खत्म मानता है.

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कतर के बातचीत करने वाले तनाव कम करने और अमेरिका-ईरान बातचीत फिर से शुरू करने की कोशिश में ईरान जा रहे हैं.