Amid Khamenei
Amid Khamenei
Share This Article

रायपुर, 4 जुलाई / ETrendingIndia / “Amid Khamenei’s funeral, Trump says — We defeated Iran badly…” ईरान में दिवंगत सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में जारी हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि युद्ध में ईरान की बुरी तरह हार हुई है।

उन्होंने कहा, हमने वेनेजुएला को एक ही दिन में हरा दिया और ईरान को बुरी तरह से मात दी। वे समझौता करने के लिए बेताब हैं। हमने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह की छुट्टी दी क्योंकि हम अच्छे लोग हैं।

माउंट रशमोर में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, हमने ईरान को पूरी तरह झकझोर दिया है। कुछ समय पहले तक वे तबाही मचा रहे थे, लेकिन हमने उन्हें घुटनों पर ला दिया। अब वे किसी भी कीमत पर समझौता करना चाहते हैं।

ईरान को मानवता के नाते सर्वोच्च नेता के अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा करने के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी गई। लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें अमेरिकी शर्तों को मानना होगा।

ईरान में 3 जुलाई से 9 जुलाई तक खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में जारी रहेंगी। कल उनका पार्थिव शरीर तेहरान में ग्रैंड मोसल्ला पर रखा गया, जहां भारत समेत कई देशों के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आज शव को आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है। उम्मीद है कि करीब 2 करोड़ लोग अंतिम संस्कार कार्यक्रम में जुट सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।