रायपुर ,21 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Trump humiliates Shahbaz Sharif in the middle of the gathering, makes him stand and calls PM Modi his ‘best friend’ ट्रंप शहबाज शरीफ विवाद , अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में आयोजित ‘बोर्ड ऑफ पीसÓ के उद्घाटन सत्र में एक ऐसा दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसकी इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन के बीच में ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को उनकी जगह पर खड़ा कर दिया और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना बेहतरीन दोस्त बताते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने का पूरा श्रेय खुद के नाम कर लिया।
‘ पीएम मोदी एक महान व्यक्ति हैं और वे इस कार्यक्रम को देख रहे हैंÓ
दुनिया भर के दिग्गज नेताओं और अंतरराष्ट्रीय मीडिया की मौजूदगी में ट्रंप ने भारत-पाक संबंधों पर खुलकर बात की। भाषण के दौरान ट्रंप ने भरी सभा में शहबाज शरीफ की ओर देखते हुए उन्हें अपनी जगह से खड़े होने का इशारा किया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के खड़े होते ही ट्रंप ने अपने चिर- परिचित अंदाज में कहा कि भारत और पाकिस्तान का मामला बहुत बड़ा था।
उन्होंने बताया कि उनकी प्रधानमंत्री मोदी से बात हुई है और वह एक महान व्यक्ति होने के साथ-साथ उनके बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम को लाइव देख रहे हैं। यह नजारा इसलिए भी बेहद खास था क्योंकि इस बैठक में भारत केवल एक ‘पर्यवेक्षकÓ के रूप में मौजूद था और पीएम मोदी वहां शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं थे, जबकि पाकिस्तानी पीएम प्रोटोकॉल के तहत खड़े होकर यह सब सुन रहे थे।
200 प्रतिशत टैरिफ की धमकी देकर एक कॉल पर रुकवाया था युद्ध
अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर अपना वह पुराना दावा दोहराया जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की बात कही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले साल जब उन्हें यह जानकारी मिली कि दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गई है और लड़ाकू विमान गिराए जा रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत फोन मिलाया। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने सख्त लहजे में दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि अगर यह युद्ध तत्काल प्रभाव से नहीं रोका गया, तो अमेरिका दोनों ही देशों पर 200 प्रतिशत का भारी-भरकम व्यापारिक टैरिफ लगा देगा।
