Share This Article नई दिल्ली, 4 नवंबर 2026। TVS RTR 125 LC : टू-व्हीलर निर्माता TVS मोटर कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल बाजार में अपनी नई बाइक TVS RTR 125 LC पेश कर दी है। इटली के मिलान में आयोजित EICMA 2026 मोटरसाइकिल शो में प्रदर्शित इस बाइक को खासतौर पर यूरोपीय बाजार के लिए तैयार किया गया है। इसमें 125cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्पोर्टी स्ट्रीटफाइटर डिजाइन के साथ कंपनी ने इसमें प्रीमियम सस्पेंशन, डुअल-चैनल ABS और 5-इंच TFT डिस्प्ले भी दिया है। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 125cc लिक्विड-कूल्ड इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स TVS RTR 125 LC की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 125cc, 4-वॉल्व, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन है। कंपनी के मुताबिक, यह इंजन 9,000 RPM पर 14.9 PS की अधिकतम पावर और 7,000 RPM पर 12 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें मल्टीप्लेट असिस्ट और स्लिपर क्लच भी मिलता है, जो गियर बदलने के दौरान बेहतर नियंत्रण और स्मूथ राइडिंग में मदद करता है। बाइक में अलग-अलग राइडिंग मोड भी दिए गए हैं। एग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर डिजाइन और LED लाइटिंग डिजाइन के मामले में TVS RTR 125 LC को काफी आक्रामक लुक दिया गया है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, शार्प टैंक एक्सटेंशन और एक्सपोज्ड ट्रेलिस फ्रेम मिलता है। कंपनी ने इसे सिल्वर और फ्लोरोसेंट येलो हाइलाइट्स वाली आकर्षक पेंट स्कीम में प्रदर्शित किया है। फ्रंट में रेक्टेंगुलर LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और DRL दिया गया है, जबकि पीछे ट्राई-स्प्लिट LED टेललैंप मिलता है। इसके अलावा स्पोर्टी स्प्लिट सीट, छोटी विंडस्क्रीन, हैंडगार्ड और कॉम्पैक्ट एग्जॉस्ट इसे प्रीमियम स्ट्रीटफाइटर लुक देते हैं। KYB सस्पेंशन और डुअल-चैनल ABS बेहतर राइडिंग और कंट्रोल के लिए बाइक में 41mm KYB USD फ्रंट फोर्क दिया गया है। पीछे एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। यह TVS के Synchro Stiff चेसिस पर आधारित है, जिसमें ट्रेलिस फ्रेम और कास्ट स्विंगआर्म का इस्तेमाल किया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इनमें ByBre कैलिपर्स का इस्तेमाल किया गया है। सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS भी मिलता है। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ आगे 100/80-17 और पीछे 140/70-R17 टायर दिए गए हैं। 5-इंच TFT डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो TVS RTR 125 LC में 5-इंच का फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फुल-स्क्रीन मैप मिररिंग और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा दी गई है। इसके जरिए राइडर बाइक की स्क्रीन पर रास्तों की जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा बाइक में हैजर्ड लाइट और आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी शामिल हैं। भारत में कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत? फिलहाल TVS ने RTR 125 LC को यूरोपीय बाजार के लिए पेश किया है। कंपनी ने इसकी कीमत और बिक्री शुरू होने की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर भी कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इसकी कीमत और उपलब्धता के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। अगर भविष्य में इसे भारत में उतारा जाता है तो 125cc स्पोर्टी बाइक सेगमेंट में यह एक नया विकल्प बन सकती है। Share This Article Post navigation Vande Bharat Sleeper : वाराणसी-दिल्ली के बीच आज से नई स्लीपर ट्रेन, रात 8:50 बजे चलेगी, शिवगंगा एक्सप्रेस से होगी तेज यात्रा