Summer Special train
Summer Special train
Share This Article

रायपुर 18 अप्रैल 2026 / ETrendingIndia / Udhana (Surat) – Special train between Santragachi-Udhana / उधना सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन , उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 09053 उधना-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन का परिचालन उधना से दिनांक 20 एवं 25 अप्रैल को किया जाएगा | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09054 सांतरागाछी-उधना स्पेशल ट्रेन का परिचालन सांतरागाछी से 22 एवं 27 अप्रैल को किया जाएगा |

गाड़ियों की समय सारिणी –

• गाड़ी संख्या 09053 उधना-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन, उधना से दिनांक 20 एवं 25 अप्रैल को 11.25 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 02.30 बजे, दुर्ग आगमन 05.03 बजे, रायपुर आगमन 05.43 बजे, बिलासपुर आगमन 07.30 बजे, बजे होते हुये 21.00 बजे सांतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी |

• इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09054 सांतरागाछी-उधना स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से दिनाँक 22 एवं 27 अप्रैल को 00.05 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये बिलासपुर आगमन 12.00 बजे, रायपुर आगमन 13.45 बजे, दुर्ग आगमन 14.45 बजे, गोंदिया आगमन 16.50 बजे होते हुये दूसरे दिन 10.00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी ।

  इस स्पेशल ट्रेन में 02 लगेज-सह-दिव्यांग कोच, 01 पेंट्रीकार, 11 सामान्य कोच तथा 08 स्लीपर सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

    यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |