Share This Article रायपुर, 16 जुलाई 2026/ Unicorn Founder’s Home Loan: The very bank that honored him denied him a home loan…! Unicorn CEO makes a major revelation… See details here. Unicorn Founder Home Loan : भारत के तेजी से उभरते फिनटेक सेक्टर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। Raise Financial Services के संस्थापक और CEO प्रवीण जाधव ने दावा किया है कि एक बड़े प्राइवेट बैंक ने उनकी होम लोन की आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि एक स्टार्टअप फाउंडर ‘हाई-रिस्क’ उधारकर्ता होता है। प्रवीण जाधव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती साझा करते हुए लिखा कि एक उद्यमी (Founder) होने की वजह से उनका होम लोन रिजेक्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उनका इस बैंक के साथ 25 वर्षों से संबंध है और वे बैंक के टॉप 0.1% ग्राहकों में शामिल होने का अनुमान लगाते हैं। Founder's life is hard!My home loan application got rejected by a top private bank – just because I am a founder.> 25 years+ of customer> ~800 CIBIL Score> 5x-6x of loan value in relationship with this bank> may be in top 0.1% of its customers by assets> and irony is this…— pj (@BeingPractical) July 14, 2026 उन्होंने यह भी दावा किया कि बैंक में उनकी कुल संपत्ति, मांगे गए लोन की राशि से 5 से 6 गुना अधिक है। इसके अलावा उनका CIBIL स्कोर 800 से अधिक होने के बावजूद बैंक ने उन्हें लोन देने से इनकार कर दिया। प्रवीण जाधव ने बैंक के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि विडंबना यह है कि इसी बैंक ने उन्हें पहले ‘टॉप फिनटेक इनोवेटर’ के रूप में सम्मानित किया था, लेकिन अब उन्हें एक हाई-रिस्क उधारकर्ता मान लिया गया। गौरतलब है कि Raise Financial Services की पैरेंट कंपनी Raise ने अक्टूबर 2025 में 120 मिलियन डॉलर की Series-B फंडिंग हासिल करने के बाद यूनिकॉर्न का दर्जा प्राप्त किया था। उस समय कंपनी की वैल्यूएशन 1.2 बिलियन डॉलर (करीब ₹11,551 करोड़) आंकी गई थी। जाधव की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर स्टार्टअप फाउंडर्स, बैंकिंग सिस्टम और लोन अप्रूवल प्रक्रिया को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। Share This Article Post navigation बिना LPG कनेक्शन भी मिलेगा गैस सिलेंडर, बेंगलुरु में Instamart और HPCL की नई ऑन-डिमांड सेवा शुरू वनप्लस भारत समेत कई अन्य देशों में कर सकती है, कारोबार बंद…