रायपुर 10 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Direct recruitment to various posts in Government of India / UPSC भर्ती 2026 आवेदन , संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण में ‘सहायक कीपर’ के पद के लिए 01 रिक्ति; रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में ‘वरिष्ठ स्टोर अधिकारी ग्रेड-II’ के पदों के लिए 07 रिक्तियों, और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग में ‘पशुधन अधिकारी’ के पद के लिए 8 रिक्तियों पर भर्ती हेतु पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।
उम्मीदवारों के लिए निर्देश सहित विस्तृत विज्ञापन संख्या 02/2026, आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल https://upsconline.nic.in/ora/ के माध्यम से 11 अप्रैल, 2026 से 01 मई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे विज्ञापन में दिए गए विस्तृत निर्देशों का पालन करें।
