Share This Article रायपुर, 21 सितंबर 2025/ ETrendingIndia / SC and ST candidates who pass the UPSC Civil Services Preliminary Examination will receive an incentive of Rs 1 lakh; the last date for application is September 23 / UPSC प्रारंभिक परीक्षा प्रोत्साहन राशि , कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, नवा रायपुर ने सूचना जारी कर बताया है कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2025 में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर अटल नगर के पते पर समयावधि के भीतर जमा करना होगा। Share This Article Post navigation रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ श्रमिक कल्याण पहल, स्वास्थ्य शिविरों से हजारों लाभान्वित स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार हेतु आवेदन 29 सितंबर तक आमंत्रित