Major accident in South China Sea
Major accident in South China Sea
Share This Article

रायपुर ,27 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Major accident in South China Sea: US Navy helicopter and fighter jet crash, pilots narrowly escape / दक्षिण चीन सागर अमेरिकी नौसेना हादसा , अमेरिकी नौसेना के लिए रविवार का दिन हादसों भरा रहा, जब दक्षिण चीन सागर में एक के बाद एक उसके दो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वॉशिंगटन की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि एक हेलीकॉप्टर और एक लड़ाकू विमान रूटीन ऑपरेशन के दौरान रहस्यमय तरीके से क्रैश हो गए।

गनीमत यह रही कि दोनों हादसों में पायलटों ने समय पर विमान से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

सोशल मीडिया पर जारी बयान के मुताबिक, पहली घटना 26 अक्टूबर को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर हुई। ‘बैटल कैट्सÓ के नाम से मशहूर रू॥-60क्र हॉक हेलीकॉप्टर ने एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद यह दक्षिण चीन सागर में क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी तीन चालक दल के सदस्यों को फौरन सुरक्षित निकाल लिया गया।

इस घटना से हड़कंप मचा ही था कि लगभग आधे घंटे बाद ही एक और बड़ा हादसा हो गया। इसी एयरक्राफ्ट कैरियर शिप से उड़ान भरने वाला एक बोइंग स्न/्र-18स्न सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान भी उड़ान के थोड़ी देर बाद ही समंदर में जा गिरा।

बयान के मुताबिक, इस जेट के पायलट (या पायलटों) ने भी समय रहते विमान से इजेक्ट कर खुद को सुरक्षित बचा लिया।

ये दुर्घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले एशिया दौरे पर हैं और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी एशिया के कई देशों की यात्रा कर रहे हैं। यह इस साल हुई अपनी तरह की कोई पहली घटना नहीं है। गौरतलब है कि इसी साल की शुरुआत में मध्य एशिया में एक ऑपरेशन के दौरान भी एक अमेरिकी विमान क्रैश हो गया था।