Utkarsh Yojana
Utkarsh Yojana
Share This Article

रायपुर, 6 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Utkarsh Yojana: The lives of students are changing, getting quality education / उत्कर्ष योजना शिक्षा , छत्तीसगढ़ सरकार की पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना राज्य के प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद बन रही है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है, जिससे उनके बड़े सपने साकार हो रहे हैं।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिल रहा अवसर

इस योजना के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाता है। हर वर्ष लगभग 200 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलता है, जिनमें करीब 130 विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति वर्ग से होते हैं।

सरकार का लगातार बढ़ता सहयोग

राज्य सरकार इस योजना के लिए नियमित रूप से बजट उपलब्ध करा रही है। वर्ष 2023–24 में 1000 लाख रुपये, 2024–25 में 1100 लाख रुपये और 2025–26 में 1100 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिससे अधिक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल रहा है।

शानदार परीक्षा परिणाम

उत्कर्ष योजना के विद्यार्थियों का शैक्षणिक प्रदर्शन भी काफी बेहतर रहा है। वर्ष 2022–23 में 10वीं का परिणाम 100 प्रतिशत और 12वीं का 94.95 प्रतिशत रहा। वहीं 2023–24 में 10वीं का परिणाम 97.26 प्रतिशत और 12वीं का 90.24 प्रतिशत दर्ज किया गया। वर्ष 2024–25 में 10वीं का परिणाम 100 प्रतिशत और 12वीं का 97.75 प्रतिशत रहा।

शिक्षा से उज्ज्वल हो रहा भविष्य

उत्कर्ष योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी अब बड़े स्कूलों में पढ़कर अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं। यह योजना न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रही है, बल्कि राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी तैयार कर रही है।