Share This Article

रायपुर 10 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / North Central Railway, Prayagraj Recruitment for 1763 Apprentice Posts, Applications till 17 October / उत्तर मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती , उत्तर मध्य रेलवे,प्रयागराज (RRC NCR) में अप्रेंटिस के 1763 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। 10वीं, 12 वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj. org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। आयु सीमा अधिकतम 24 वर्ष है, जिसमें ओबीसी, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिकों को नियम अनुसार छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क एससी, एसटी,महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए
निशुल्क है, जबकि अन्य के लिए 100 रुपये निर्धारित है।