Share This Article

रायपुर, 13 फरवरी 2026 / ETrendingIndia / Protection of wildlife is top priority: Chief Minister Shri Sai / वन्यजीव सुरक्षा प्राथमिकता साय , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई।

प्राकृतिक आवास की सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा के लिए सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों पर रोक और जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने वनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि सभी गतिविधियाँ सह-अस्तित्व के सिद्धांत पर आधारित हों और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में न्यूनतम हस्तक्षेप किया जाए।

स्थायी समिति के गठन को मंजूरी

बैठक में राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति के गठन को मंजूरी दी गई। यह समिति वन मंत्री की अध्यक्षता में बनेगी और इसमें 11 सदस्य होंगे। इससे वन्यजीव क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों के त्वरित निपटान में मदद मिलेगी।

प्रमुख प्रस्तावों को स्वीकृति

बैठक में उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और सेमरसोत अभ्यारण्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में बांध मरम्मत, सड़क मजबूतीकरण, ऑप्टिकल फाइबर बिछाने और सीआरपीएफ कैंप स्थापना जैसे प्रस्तावों को राष्ट्रीय स्तर पर भेजने की सहमति दी गई।